Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ को मिली नई जिलाधिकारी, कविता मीणा ने संभाला कार्यभार

Hapur News : हापुड़ जिले को नई जिलाधिकारी के रूप में कविता मीणा मिल गई हैं। उन्होंने मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी ली।

जिलाधिकारी कविता मीणा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनपद के समग्र विकास को गति देना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए टीमवर्क की भावना को आवश्यक बताया और अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने यह भी भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय आम जनता के लिए सदैव खुला रहेगा और किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में चल रहे सभी विकास कार्यों को एक परिवार की तरह मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य हापुड़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गौतम, एडीएम संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें