Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi : लापरवाही पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आजादपुर क्षेत्र में गुप्ता मार्केट, आजादपुर चौक और त्रिपोलिया चौक सहित आसपास के इलाकों का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान मेट्रो और लोक निर्माण विभाग के कार्यों में देरी, अव्यवस्था और स्वच्छता की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों से प्रगति रिपोर्ट तलब की और काम में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों की आवाजाही, सुरक्षा और सुविधाओं पर किसी प्रकार का असर न पड़े।

मुख्यमंत्री ने आजादपुर, आदर्श नगर और त्रिपोलिया चौक में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए ड्रेनेज मास्टर प्लान के तहत नालों के पुनर्निर्माण और तत्काल डीसिल्टिंग के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और फुटपाथों के सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए पैदल यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता बताया।

मेट्रो निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पिलर्स की गुणवत्ता और मजबूती पर विशेष ध्यान दिया और स्पष्ट किया कि निर्माण पूरा होते ही फुटपाथों को पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए। उन्होंने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आजादपुर मेट्रो स्टेशन को महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किए जाने की योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह स्टेशन विभिन्न मेट्रो लाइनों को जोड़ते हुए उत्तर दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। पांच स्तरों पर आधारित इस परियोजना को वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को नियमित सफाई अभियान चलाने, फुटओवर ब्रिज के नवीनीकरण, फुटपाथों के सुधार और पुलिस बूथ के पुनर्स्थापन के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में बेहतर बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें