Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Hapur News : हापुड़ में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित लव जिहाद मामलों तथा देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी इला प्रकाश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

नगर पालिका परिषद परिसर में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि अलग-अलग राज्यों में हिंदू समाज के साथ अत्याचार, लूटपाट और धर्मांतरण जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में तत्काल सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र के नासिक में एक आईटी कंपनी से जुड़े हालिया मामले का जिक्र करते हुए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से इन घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी, जिला धर्माचार्य प्रमुख दीपक कुमार त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी अजय सुंदर नारायण सिंह त्यागी, विशेष संपर्क प्रमुख अरुण अग्रवाल, एडवोकेट विकास त्यागी, पंकज जैन, अजय तिवारी, आशुतोष और योगेश गोयल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें