Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, चालक फरार

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, चालक फरार

नोएडा के सेक्टर-59 क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक युवक की जान ले गया। बृहस्पतिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बहलोलपुर का रहने वाला था और गाजियाबाद के विजयनगर में रहकर नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता था। घटना वाली रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नोएडा वन चौराहे से डी पार्क की ओर मुड़ा, तभी हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल राहुल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सेक्टर-58 थाने में मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। एडीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़कों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें