Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Uttar Pradesh : योगी सरकार ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमर कसी

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को सचेत किया कि गर्मियों में सभी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाय। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब न हों, इसके लिए भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

ट्रांसफार्मर फुंकने पर होगी कार्रवाई

डॉ. गोयल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई है। फ्यूज एवं टेललेस यूनिट हर ट्रांसफार्मर पर लगे, इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर ट्रांसफार्मर फुकेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधूरे कामों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जहां पर भी कार्य काफी पीछे हैं, वहां फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाये। साथ ही अधिकारियों और अवर अभियंताओं पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाय।

अध्यक्ष डॉ. गोयल ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसके लिए तैयारी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध हैं। इसलिए कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सबको शिड्यूल के अनुरूप बिजली प्राप्त हो।

राजधानी में ट्रिपिंग न होने देने के सख्त निर्देश

उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर जीरो डैमेज नीति है और विद्युत आपूर्ति में ट्रांसफार्मर की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। लापरवाही के कारण अगर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। राजधानी लखनऊ में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। राजधानी में ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्युत दुर्घटनाओं पर भी जीरो टॉलरेंस नीति लागू है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें