Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

TB Awareness Noida: 18 दिनों में 700 लोगों की जांच, 6 में मिले टीबी के लक्षण

TB Awareness Noida: 18 दिनों में 700 लोगों की जांच, 6 में मिले टीबी के लक्षण

Noida के कासना स्थित Government Institute of Medical Sciences (जिम्स) में चल रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग को अहम सफलता मिली है। बीते 18 दिनों में करीब 700 लोगों की टीबी जांच की गई, जिनमें 6 लोगों में इस गंभीर बीमारी के लक्षण पाए गए हैं।

अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य टीबी जैसी संक्रामक बीमारी को समय रहते पहचान कर उसका इलाज शुरू करना है। विभाग के अनुसार जिन मरीजों में लक्षण मिले हैं, उनका इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

डॉट्स सेंटर के इंचार्ज Dr. Gaurav Saxena ने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर इसकी जांच और इलाज किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार खांसी, बुखार, तेजी से वजन कम होना और रात में ज्यादा पसीना आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत जांच करानी चाहिए।

अभियान के तहत लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि वे लक्षण दिखने पर बिना देरी के अस्पताल पहुंचें। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अभियान से न केवल मरीजों की समय पर पहचान हो रही है, बल्कि समाज में बीमारी के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

यह पहल टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें