Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का भव्य आयोजन, विज्ञान और परंपरा के संतुलन पर जोर

New Delhi : राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ-एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिषी, विद्वान और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग एक मंच पर एकत्र हुए। कार्यक्रम में ज्योतिष की प्रासंगिकता, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समाज में उसकी भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई।

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योतिष हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जो सदियों से मानव जीवन का मार्गदर्शन करती आ रही है। उन्होंने आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि इस विद्या का उपयोग सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन के लिए किया जाए, तो यह समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ज्योतिष विद्या मानव और ब्रह्मांड के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है और 21वीं सदी में भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तेज़ी से बदलते दौर में पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने वाले ऐसे मंच सामाजिक समरसता और संवाद को मजबूत करते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने भी ज्योतिष को भारतीय संस्कृति और वेदों से जुड़ी महत्वपूर्ण विद्या बताते हुए इसके सकारात्मक उपयोग पर बल दिया।

महोत्सव में लाइफ डिजाइनर एवं वास्तु केंद्र–ज्योतिष एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक कुणाल कुमार ने ज्योतिष को केवल भविष्यवाणी का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन की समस्याओं और संभावनाओं को समझने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण बताया। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विजय राम रतन ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए रियल एस्टेट में ज्योतिष के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान Gem Lab के डायरेक्टर दविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था रत्नों की वैज्ञानिक जांच और प्रमाणन के माध्यम से ग्राहकों को पारदर्शिता और सही मूल्य सुनिश्चित करने का कार्य करती है। Help U Educational and Charitable Trust के संस्थापक डॉ. हर्षवर्धन अग्रवाल और कोटा के ALLEN Career Institute के सह-संस्थापक ब्रजेश महेश्वरी को भी सम्मानित किया गया।

डी एच डिस्कवरी इलेक्ट्रॉनिक्स के डायरेक्टर तलविंदर सिंह लाली ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया और कहा कि सनातन परंपराओं से जुड़े आयोजनों को तकनीक के माध्यम से नई पहचान देने का प्रयास किया जाएगा। एस्ट्रोज एआई के सीईओ प्रतीक पांडेय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ज्योतिष को नई दिशा देने की बात कही, जबकि स्पिरिचुअल एडवाइजर केवल कपूर को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस महाकुंभ में डॉ. वाई राखी, जी डी वशिष्ठ, अजय भाम्बी, विवेक त्रिपाठी, अनिल वत्स, डॉ. नीति शर्मा, त्रिशला चतुर्वेदी, आचार्य शुभेश शर्मा, मनोज जैन, रीतू सिंह, आचार्य विक्रमादित्य, सुजाता शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, सतेंदर प्रकाश, राही रामेश यादव, पवन भाटिया, डॉ. श्वेता शर्मा सहित कई विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि और पत्रकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रदीप श्रीवास्तव और फजले गुफरान ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के आयोजन देश के विभिन्न शहरों में भी किए जाएंगे, ताकि ज्योतिष और भारतीय परंपराओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें