Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Crime: कबड्डी खिलाड़ी और छात्र पर कार चढ़ाने का आरोप, रंजिश में वारदात; चार पर केस

Greater Noida Crime: कबड्डी खिलाड़ी और छात्र पर कार चढ़ाने का आरोप, रंजिश में वारदात; चार पर केस

नोएडा के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एक छात्र पर कार चढ़ाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है।

यह मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गुनपुरा गांव का है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई अभिषेक राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है, जबकि उनकी मौसी का बेटा सक्षम, जो फरीदाबाद का रहने वाला है, दसवीं कक्षा का छात्र है।

शिकायत के मुताबिक, सोमवार रात दोनों दनकौर कस्बे में सामान लेने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान गांव के तेजा भड़ाना, उनके बेटे सचिन और दो अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की बलेनो कार में वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से दोनों को कार से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि छात्र सक्षम को आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक का भी इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ समय पहले उनका आरोपी पक्ष के एक किरायेदार से विवाद हुआ था, जिसे गांव में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद आरोपी पक्ष रंजिश मानकर चल रहा था और इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजा भड़ाना, सचिन और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें