राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 350 एकड़ मेडिकल डिवाइस पार्क की डेडलाइन बढ़ी, अब दिसंबर 2026 तक होगा पूरा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 350 एकड़ मेडिकल डिवाइस पार्क की डेडलाइन बढ़ी, अब दिसंबर 2026 तक होगा पूरा

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में विकसित किया जा रहा 350 एकड़ का मेडिकल डिवाइस पार्क अब दो साल की देरी के साथ दिसंबर 2026 तक पूरा होगा। पहले इस परियोजना को 2024 के अंत तक पूरा किया जाना था, लेकिन भूमि अधिग्रहण और अन्य विकास कार्यों में देरी के कारण इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है।

यह मेडिकल डिवाइस पार्क देश में चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है, ताकि इलाज के लिए आयात पर निर्भरता कम हो सके। इस पार्क में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स आधारित मेडिकल उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा।

यीडा सेक्टर-28 में विकसित हो रहे इस पार्क में अभी तक 101 भूखंडों का आवंटन हो चुका है। केंद्र सरकार ने इसके बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता दी है। सीमेंस और जीई जैसी बड़ी कंपनियों को भी यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जिन आवंटियों ने तय समय सीमा में निर्माण कर उत्पादन शुरू नहीं किया है, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। नियमों के अनुसार, भूखंड आवंटन के दो साल के भीतर उत्पादन शुरू करना अनिवार्य है, लेकिन अब तक केवल कुछ ही इकाइयां चालू हो पाई हैं।

प्राधिकरण के अनुसार परियोजना में जमीन अधिग्रहण, आवंटन और ढांचागत सुविधाओं के विकास में अधिक समय लगा है। यहां 13 प्रकार की लैब विकसित की जा रही हैं, साथ ही आसका लैब स्थापित करने की भी योजना है। इससे यहां बनने वाले उपकरणों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन और निर्यात की सुविधा मिल सकेगी।

प्राधिकरण का मानना है कि यह मेडिकल डिवाइस पार्क भविष्य में देश का प्रमुख मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button