Mahagun Mantra-1 Society: महागुण मंत्र-1 सोसायटी मंदिर विवाद, अस्थाई धार्मिक स्थल हटाने को लेकर विवाद बढ़ा

Mahagun Mantra-1 Society: महागुण मंत्र-1 सोसायटी मंदिर विवाद, अस्थाई धार्मिक स्थल हटाने को लेकर विवाद बढ़ा
नोएडा : Greater Noida West की महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी में अस्थाई धार्मिक स्थल को हटाने को लेकर विवाद तेज हो गया है। मामला बढ़ने के बाद सोसाइटी में तनाव का माहौल बना हुआ है और निवासी लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, नवरात्र के दौरान सोसाइटी परिसर के पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। स्थानीय निवासी सुमन कुमार के मुताबिक, कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों ने वहां मूर्ति स्थापित कर दी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
निवासियों का कहना है कि यह अस्थाई धार्मिक स्थल नवरात्र के बाद हटाने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे नहीं हटाया गया है। इस वजह से सोसाइटी में रहने वाले लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
लोगों का आरोप है कि सोसाइटी अभी पूरी तरह रजिस्ट्री प्रक्रिया से नहीं गुजरी है, ऐसे में नक्शे में बिना अनुमति बदलाव करना नियमों के खिलाफ है। उनका कहना है कि इससे आगे चलकर Occupancy Certificate authority और रजिस्ट्री प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है।
निवासियों ने यह भी शिकायत की है कि पार्क में रोजाना शाम को पूजा-पाठ होने के कारण सार्वजनिक जगह का उपयोग प्रभावित हो रहा है। बच्चों के खेलने और लोगों के टहलने में भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी जेपी पांडे ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी Greater Noida Industrial Development Authority और पुलिस प्रशासन से की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
शुक्रवार को पुलिस टीम सोसाइटी पहुंची, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग सामने नहीं आए। इसके बावजूद अभी तक मंदिर हटाने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
निवासियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे आगे फिर से उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। फिलहाल सोसाइटी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।



