Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida: Dog Attack पूर्व रक्षा मंत्रालय अधिकारी पर आवारा कुत्ते का हमला, 13 जगह काटा

Greater Noida: Dog Attack पूर्व रक्षा मंत्रालय अधिकारी पर आवारा कुत्ते का हमला, 13 जगह काटा

नोएडा : Greater Noida के जेवर थाना क्षेत्र स्थित अजनारा पनोरमा सोसाइटी में शुक्रवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्ते के हमले में रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 1977 बैच के सिविल सेवा अधिकारी डॉ. दीर्घ नारायण, जिन्होंने लगभग 27 वर्षों तक Ministry of Defence India में सेवा दी है, अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी परिसर में टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में कुत्ते ने उनके शरीर पर करीब 13 जगह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉ. नारायण ने बताया कि उन्होंने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुत्ता लगातार हमला करता रहा।

उनकी पत्नी ने शोर मचाकर कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं भागा। बाद में आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया जा सका।

घायल डॉ. नारायण को तुरंत Yatharth Super Speciality Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अजनारा पनोरमा सोसाइटी में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

लोगों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने और शेल्टर होम भेजने की व्यवस्था प्रभावी नहीं है, जिससे सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है।

घटना के बाद परिजनों और निवासियों ने दनकौर पुलिस से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें