Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरों का तांडव, छह दुकानों में लाखों की चोरी से दहशत

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर छह दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चार दुकानों और एक मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया, हालांकि वहां चोर सफल नहीं हो सके। लगातार बढ़ रही वारदातों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी व ग्रामीण रात में सोने से भी डर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात चोरों का गिरोह सक्रिय हुआ। सबसे पहले बछलौता मार्ग स्थित गांव उपैड़ा में मोहम्मद इलियास की हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से करीब पांच हजार रुपये चोरी कर लिए गए। उसी क्षेत्र में कुलदीप की फर्नीचर दुकान का ताला भी तोड़ा गया। छपकौली में अमित कुमार की लकड़ी की दुकान से करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। हापुड़ स्वर्ग आश्रम रोड पर लाला हनी की लकड़ी की दुकान से इन्वर्टर, बैटरी, एक पंखा और करीब एक हजार रुपये के सिक्के चोर ले गए। छपकौली में ही इलियास की कपड़ों की दुकान का ताला तोड़ा गया, जबकि जितेंद्र कुमार की सोफा दुकान में चोरी का प्रयास किया गया।

बाबूगढ़ में मुकेश शर्मा की परचून की दुकान से करीब ढाई हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। रोहित कुमार रोहिला की विद्युत उपकरणों की दुकान से छत के चार पंखे चोरी कर लिए गए। अशोक कुमार की बाइक मैकेनिक की दुकान का ताला तोड़ने की भी कोशिश की गई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के गांव दानापुर निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की कपड़े और जूते की दुकान से करीब पच्चीस हजार रुपये का माल चोरी कर लिया गया।

चोरों ने बाबूगढ़ निवासी ओमप्रकाश के मकान का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वारदात के दौरान बदमाश आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें