Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Yamuna City Property Rates Hike: 3.58% बढ़ी आवंटन दर लागू, एयरपोर्ट-फिल्म सिटी से महंगी हुई प्रॉपर्टी

Yamuna City Property Rates Hike: 3.58% बढ़ी आवंटन दर लागू, एयरपोर्ट-फिल्म सिटी से महंगी हुई प्रॉपर्टी

यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका लगा है। आज से सभी प्रकार की संपत्तियों की आवंटन दरों में 3.58 फीसदी तक की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। इस फैसले के बाद यमुना सिटी में मकान, दुकान और औद्योगिक प्लॉट खरीदना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है।

प्राधिकरण द्वारा जारी नई दरें आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत सभी श्रेणियों पर लागू होंगी। जानकारी के अनुसार, मिक्स लैंड यूज श्रेणी में औद्योगिक, संस्थागत और रिक्रियशनल संपत्तियों में 75 फीसदी तक वृद्धि की गई है, जबकि आवासीय श्रेणी में 12 फीसदी, वाणिज्यिक में 8 फीसदी और संस्थागत श्रेणी में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है।

नई दरों के तहत आवासीय टाउनशिप की आवंटन दर 39,258 रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 40,670 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है। वहीं, कॉरपोरेट ऑफिस के लिए दर 52,500 रुपये से बढ़ाकर 54,380 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के चलते निवेशकों और खरीदारों को अब ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।

दरअसल, इस बढ़ोतरी के पीछे यमुना सिटी में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मुख्य कारण माना जा रहा है। हाल ही में नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है, जिससे इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और महत्व काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही अप्रैल महीने से अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण कार्य भी शुरू होने जा रहा है, जिससे इस इलाके की रियल एस्टेट वैल्यू में और तेजी आने की उम्मीद है।

प्राधिकरण ने इस फैसले को पहले ही बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी थी और एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले ही दरें बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इन बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं, जिससे प्रॉपर्टी की मांग और कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यीडा क्षेत्र में संपत्ति की दरों में करीब 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की कीमतें 36,000 से बढ़कर 87,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गई हैं, जबकि ग्रुप हाउसिंग श्रेणी में करीब 68 फीसदी तक उछाल दर्ज किया गया है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम खरीदारों और निवेशकों पर पड़ेगा, जिन्हें अब यमुना सिटी में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट और फिल्म सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण भविष्य में यहां निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना भी बनी हुई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें