Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

New Delhi : कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ की सहायता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सौंपे चेक

New Delhi : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाने वाले छह सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सहायता केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कृतज्ञता, संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि कठिन समय में इन कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा की और उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और अनुभव सुने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में इन परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी कर्मी केवल अपने परिवारों के नहीं बल्कि पूरे समाज के नायक हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार के दौरान कई परिवारों को सहायता राशि मिलने में देरी का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें लंबे समय तक कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब ऐसे मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी पात्र परिवार को सहायता के लिए इंतजार न करना पड़े।

सहायता प्राप्त करने वाले कर्मी विभिन्न विभागों जैसे एमसीडी, डीटीसी, दिल्ली जल बोर्ड, इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, एनडीएमसी और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े थे। इनमें पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने महामारी के दौरान अस्पतालों, टेस्टिंग सेंटरों और आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने सहायता राशि में हुई देरी पर दुख जताते हुए कहा कि इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन यह आर्थिक मदद परिवारों को कुछ राहत देने का प्रयास है। उन्होंने महामारी के दौर को याद करते हुए सभी कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट के एएसआई राधे श्याम के परिवार को भी एक करोड़ रुपये की सहायता दी गई। साथ ही द्वारका में एक दिवंगत बालक के परिवार को भी आर्थिक मदद प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान बुढपुर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ को भी एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई। यह मदद दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे संस्थान निराश्रित और असहाय लोगों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधा प्रदान कर समाज में सेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें