Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Suicide Case: सेक्टर-32 अमौर सोसायटी में युवती ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप

Noida Suicide Case: सेक्टर-32 अमौर सोसायटी में युवती ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप

नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसायटी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 21 वर्षीय युवती ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सोसायटी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। मृतक युवती की पहचान अर्पिता के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, अर्पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी। उसके पिता संजय एक कारोबारी हैं। अर्पिता पढ़ाई के सिलसिले में पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक कर रही थी और बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले ही पंजाब से नोएडा आई थी। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और परिजन इस घटना के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर जांच की, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह साफ हो सके।

परिजनों के मुताबिक, अर्पिता पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी, हालांकि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और युवती के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल्स और मैसेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में थी और उसके मानसिक तनाव की वजह क्या थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। घटना के समय परिजन भी घर पर मौजूद थे, जिससे यह मामला और संवेदनशील हो गया है। आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। थाना सेक्टर-24 पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने लाने की कोशिश की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें