Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : आम के बाग में फेरी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में एक आम के बाग में कपड़ों की फेरी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना कपूरपुर से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दी।

मृतक की पहचान इबरत खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बदायूं जिले के उरैना गांव का निवासी था और अविवाहित था। वह हापुड़ में किराये के मकान में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आम के बाग में एक मोपेड खड़ी मिली, जिस पर कपड़े लदे थे और पास ही युवक का शव पड़ा था। उसके सिर में पीछे से गोली मारी गई थी।

जांच में पता चला कि इबरत खान हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर पांच में अपने पिता किशबर खान और चचेरे भाई के साथ पिछले दो महीने से रह रहा था, जबकि वह पिछले चार साल से हापुड़ में ही ईदगाह रोड पर निवास कर रहा था। उसका चचेरा भाई भी फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ज्ञानंजय सिंह और एएसपी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को शव के पास से मोपेड, कपड़े, मोबाइल फोन और जेब में रखे चार हजार रुपये सुरक्षित मिले हैं, जिससे लूट की आशंका से इनकार किया जा रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया रंजिश या प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस के अनुसार इबरत दो अन्य फेरी वालों के साथ कपड़े बेचने निकला था और तीनों अलग-अलग इलाकों में फेरी लगाते थे। आशंका जताई जा रही है कि कहीं आपसी विवाद के चलते यह वारदात तो नहीं हुई। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वे बझेड़ा खुर्द से अलग हुए थे और बाद में फोन करने पर इबरत ने कॉल रिसीव नहीं की।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं और मृतक से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें