Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में ईद-होली मिलन समारोह, एसपीजी निदेशक आलोक शर्मा ने दिया सौहार्द का संदेश

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : चंदियाना गांव स्थित मधुसूदन गौशाला में ईद और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसपीजी निदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

यह आयोजन गोपालक डॉ. जुबेरुर्रहमान खान उर्फ बब्बन मियां द्वारा स्थापित गौशाला में किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना था। समारोह के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली और ईद जैसे पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी समझ और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

समारोह में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह, स्याना क्षेत्र के सीओ राम करन सिंह, आस मोहम्मद कुरैशी, हारुन शाहाजी, राफे खान, सलमान खान, हाफिज सुहेब खान, ऐयाज खान और प्रधान शायद खान सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक बब्बन खान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का समापन आपसी मेलजोल और सौहार्द के माहौल में हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें