Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ की कूलर घास फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Hapur News : हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कूलर घास बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री स्थानीय कारोबारी साबिर अली की बताई जा रही है। सुबह अचानक फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शुरुआती प्रयास करते हुए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन फैक्ट्री में रखी सूखी घास और गत्ते के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और हालात बेकाबू हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कई दमकल गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं, लेकिन ज्वलनशील सामग्री के चलते आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गनीमत यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी, जिससे आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का सही आकलन किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें