Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश : सांप के डसने पर युवक ने दिखाई बहादुरी, जिंदा सांप को पकड़कर पहुंचा अस्पताल

Hapur News : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा में रविवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां सांप के डसने के बाद एक युवक ने घबराने के बजाय अद्भुत साहस का परिचय दिया। युवक ने न केवल खुद को संभाला बल्कि जिस सांप ने उसे काटा था, उसे पकड़कर साथ में अस्पताल पहुंच गया, जिसे देखकर डॉक्टर और मौजूद लोग भी चौंक गए।

जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ के गांव धौलड़ी रसूलपुर निवासी साजिद अपने मामा इब्राहिम के यहां रतूपुरा आया हुआ था। रविवार को वह गांव के पास बने स्विंग पुल पर नहा रहा था, तभी अचानक एक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद साजिद ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया।

इसके बाद वह परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा पहुंचा। युवक के हाथ में जिंदा सांप देखकर अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। जैसे ही चिकित्सकों को सांप के डसने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया।

उधर पकड़े गए सांप को बाद में सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां लोग युवक की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं, वहीं चिकित्सक ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

सीएचसी सिखैड़ा के प्रभारी डॉ. अमित बैसला ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि केवल चिकित्सकीय उपचार ही सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, इसलिए तुरंत अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाना जरूरी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें