उत्तर प्रदेशराज्य
Airbag Safety: नोएडा में एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित
Airbag Safety: नोएडा में एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित
नोएडा। सेक्टर-21 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई, लेकिन एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।
पीड़ित शिवांग जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार रात करीब 12:15 बजे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-21 सिग्नल पार कर रहे थे, तभी एक दूसरी कार ने उनकी गाड़ी के दाईं ओर टक्कर मार दी।
हादसे के दौरान कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया। हालांकि, कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ।



