Noida Crime: धर्म छिपाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: धर्म छिपाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। थाना फेज-3 पुलिस ने धर्म पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज (26) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता ने 17 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। वीडियो के जरिए उसने पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसे और गहने भी हड़प लिए।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस की तीन टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर उसे छतरपुर से दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि उसने अन्य लोगों के साथ भी ऐसी वारदात तो नहीं की।
इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी, जिसके चलते थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को निलंबित किया गया था। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और संगठनों ने पहले विरोध प्रदर्शन भी किया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धर्म परिवर्तन से जुड़े कानूनों के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।



