Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Noida Navratri 2026: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा शहर

Noida Navratri 2026: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा शहर

चैत्र नवरात्र के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही नोएडा में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। गुरुवार से शुरू हुए नवरात्र के पहले दिन ही शहर के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्र के अवसर पर मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा शुरू हो गई है। पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं और मंदिरों को विशेष रूप से फूलों और रोशनी से सजाया गया है। धार्मिक आयोजनों के चलते वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने बताया कि भक्तों के लिए सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। कलश स्थापना के बाद बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन के लिए अंदर भेजा गया। मंदिरों में रोजाना मां दुर्गा का पाठ, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, जहां भगवती की विशेष आराधना की गई। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था की, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा सर्फाबाद के प्राचीन मंदिर और सेक्टर-2 के लाल मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

मंदिरों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती की गई और बैरिकेडिंग के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया गया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

नवरात्र के चलते बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना के लिए कलश, नारियल, चुनरी, जौ, अगरबत्ती, फल, मिष्ठान और नए वस्त्रों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा माता दुर्गा की मूर्तियों की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

नवरात्र का यह पर्व पूरे शहर में आस्था, उत्साह और भक्ति के संगम के रूप में मनाया जा रहा है। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा करेंगे और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें