Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आधुनिक लॉजिस्टिक पार्क का शुभारंभ, माल परिवहन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Hapur News : हापुड़ के गांव ह्दयपुर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े एक आधुनिक लॉजिस्टिक पार्क का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार ने किया। लॉजिस्टिक पार्क के शुरू होने से माल परिवहन को नई गति मिलने के साथ क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह लॉजिस्टिक पार्क हापुड़ और गुलावठी के बीच न्यू गुलावठी स्टेशन के पास स्थित है। निर्माण कार्य अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था और अब इसे संचालन के लिए तैयार कर दिया गया है। परियोजना का संचालन मैसर्स सुशीला वेंकटेश्वरा इंटीग्रेटिड लॉजिस्टिक पार्क फर्म को सौंपा गया है।

उद्घाटन के दौरान प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार विशेष ट्रेन से मौके पर पहुंचे और पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि रेलवे के माध्यम से माल परिवहन बढ़ने से रेलवे की आय में वृद्धि होगी और सड़कों पर भारी वाहनों की संख्या कम होने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है।

लॉजिस्टिक पार्क की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहां देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले चार पहिया वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग की जाएगी। चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों से आने वाले ऑटोमोबाइल्स को मालगाड़ियों के जरिए यहां लाया जाएगा और फिर हापुड़ से लगभग 300 किलोमीटर के दायरे में स्थित विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक मालगाड़ी में करीब 252 कंटेनर लोड होकर आएंगे, जिन्हें यहां से अलग-अलग स्थानों के लिए भेजा जाएगा। इस पार्क को ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे पूरे एनसीआर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस परियोजना का स्वागत किया है। विधायक विजयपाल आढ़ती और ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया ने कहा कि लॉजिस्टिक पार्क के संचालन से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत कोलकाता से सहारनपुर तक आधुनिक रेल नेटवर्क तैयार किया गया है, जिसमें हापुड़ एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभर रहा है।

गांव ह्दयपुर में स्थापित यह लॉजिस्टिक पार्क आने वाले समय में जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ हापुड़ को एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें