Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कपड़ा व्यापारी से मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला कोना में एक कपड़े की दुकान पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला किला कोना निवासी इरशाद मलिक ने बताया कि उनकी कपड़ों की दुकान है और दुकान पर काम करने वाले एक नौकर को डांटने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। थोड़ी ही देर में कई युवक दुकान पर पहुंचे और इरशाद मलिक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

अचानक हुए हमले से घबराए दुकानदार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जो अब जांच का अहम आधार बनी हुई है। पीड़ित इरशाद मलिक ने हापुड़ कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें