Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : देश विरोधी साजिश का पर्दाफाश, हापुड़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी इण्डेन गैस एजेंसी मुगल गार्डन के पास से की गई।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीम राणा निवासी मुगल गार्डन पिपलेड़ा, जनपद हापुड़ और आजाद राजपूत निवासी ग्राम जई, थाना भावनपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है।

दावा है कि पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क स्थापित किया था, जिसे आईएसआई समर्थित बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक मंदिर और आसपास की कॉलोनियों की फोटो, वीडियो और लोकेशन साझा की थी।

इसके अलावा आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा के विसरख स्थित रावण मंदिर की लोकेशन भी उक्त नेटवर्क को भेजी थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दिसंबर 2025 से इस नेटवर्क के संपर्क में थे और इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार बातचीत कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों का उद्देश्य संवेदनशील स्थानों की जानकारी साझा कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था, जिससे देश की सुरक्षा और धार्मिक सद्भाव को खतरा हो सकता था। फिलहाल थाना धौलाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें