Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Greater Noida Liquor Bust: 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, हरियाणा से बिहार जा रही थी खेप

Greater Noida Liquor Bust: 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, हरियाणा से बिहार जा रही थी खेप

ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है। यह कार्रवाई दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा के पास की गई, जहां एक ट्रक से पंजाब मार्का की 570 पेटियां जब्त की गईं। यह खेप हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत मंगलवार रात संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रक में शराब को बेहद चालाकी से थर्माकोल की बोरियों के पीछे छिपाकर रखा गया था, ताकि चेकिंग के दौरान पकड़ में न आए। जब टीम ने पूरी तलाशी ली, तो भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिन पर ‘For Sale in Punjab’ लिखा हुआ था।

बरामद शराब में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व और मैक डॉवेल्स नंबर 1 जैसी ब्रांड्स की सैकड़ों पेटियां शामिल हैं। इसके अलावा थंडरवोल्ट और किंगफिशर बीयर की भी बड़ी खेप बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार, कुल 570 पेटियों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है, जो अवैध रूप से दूसरे राज्य में सप्लाई की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस मामले में ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ दादरी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर राज्य सीमाओं के बीच हो रही अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क को उजागर करती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें