Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

New Delhi : दिल्ली सचिवालय में गूंजी शहनाई, ‘फूल वालों की सैर’ परंपरा के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पारंपरिक सम्मान

New Delhi : दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक ऐतिहासिक उत्सव ‘फूल वालों की सैर’ के अंतर्गत सोमवार को दिल्ली सचिवालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहनाई की मधुर धुनों के बीच ‘अंजुमन सैर-ए-गुल फरोशां’ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पारंपरिक पुष्प-पंखा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। शहनाई वादन के साथ आयोजित इस समारोह ने दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द्र की भावना को फिर से जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘फूल वालों की सैर’ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि दिल्ली की साझा सांस्कृतिक विरासत और सद्भाव की अद्भुत मिसाल है। यह परंपरा याद दिलाती है कि विविधताओं से भरी भारतीय संस्कृति में एकता और भाईचारे की भावना हमेशा सर्वोपरि रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की ऐतिहासिक परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में आपसी सम्मान और सौहार्द्र की भावना को मजबूत करते हैं।

कला, संस्कृति, भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘फूल वालों की सैर’ का उत्सव साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का काम करता है। यह समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाली ऐतिहासिक परंपरा है और इसके माध्यम से दिल्ली की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

इस वर्ष ‘फूल वालों की सैर 2026’ का आयोजन 15 मार्च से 21 मार्च 2026 तक किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें