Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Punjab : नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर-गायब हुआ गैस सिलेंडर, चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

Chandigarh News : “डबल इंजन” का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब आम जनता के लिए “ट्रबल इंजन” बन चुकी है। रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में पैदा की जा रही गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर, आज आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 प्लाज़ा (नीलम सिनेमा के सामने) केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया।

प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ा, जिन्होंने “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर गायब हुआ गैस सिलेंडर” के गगनभेदी नारों से पूरे प्लाज़ा को गुंजा दिया।

रसोई पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर रही है मोदी सरकार
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के सिलेंडर पर सड़कों पर बैठकर छातियां पीटते थे, आज वे 1000 पार कर चुके सिलेंडर पर गूंगे और बहरे हो चुके हैं। मोदी सरकार ने आम आदमी की थाली और महिलाओं के घर के बजट पर सीधे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी है। एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है, तो दूसरी तरफ अब गैस की सप्लाई रोककर जानबूझकर किल्लत (आर्टिफिशियल शॉर्टेज) पैदा की जा रही है, ताकि पूंजीपतियों की जेबें भरी जा सकें।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक झांकी है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई और शहर में सप्लाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और उग्र करेगी और भाजपा नेताओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया जाएगा।

इस रोष प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, काउंसलर हरदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी सन्नी औलख, अंजू कट्याल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर मौजूद रहे। शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें