Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

उत्तर प्रदेश : महिला अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के संभावित आगमन की तैयारियां तेज, गोवर्धन में समन्वय बैठक

Mathura News : देश की राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर गोवर्धन प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वीवीआईपी दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अभेद्य बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी ने तैयारी तेज कर दी है। खास बात यह है कि इस पूरी व्यवस्था की कमान महिला अधिकारी के हाथों में है। गोवर्धन की एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी सभागार में समन्वय बैठक बुलाकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा और व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत और क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। बैठक के दौरान राष्ट्रपति के संभावित भ्रमण को देखते हुए कड़े यातायात डायवर्जन लागू करने, मुख्य परिक्रमा मार्ग और कस्बे के प्रमुख रास्तों को पूरी तरह अवरोध मुक्त रखने तथा सुरक्षा घेरे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्थानीय निकायों, मंदिर समितियों और व्यापार मंडल को भी व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहभागी बनाने का निर्णय लिया गया।

समन्वय बैठक में नगर पंचायत गोवर्धन के अध्यक्ष मनीष लंबरदार, राधाकुंड के चेयरपर्सन रामफल, मानसी गंगा के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी और दानघाटी मंदिर के रिसीवर ललित पुरोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही।

बैठक के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में नजर आए और गोवर्धन कस्बे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सड़कों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए और यातायात में बाधा बन रहे अवरोधों को हटाने के लिए संबंधित विभागों को सख्त आदेश दिए। साथ ही साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखने पर जोर दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और स्थानीय नागरिकों का सहयोग इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें