राज्यउत्तर प्रदेश

Sunfeast Bounce of Joy: खेल के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास और टीमवर्क बढ़ाने की पहल

Sunfeast Bounce of Joy: खेल के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास और टीमवर्क बढ़ाने की पहल

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा: बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सनफीस्ट ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम ने अपने एक वर्ष के सफल संचालन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर फाइनल फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आउटडोर खेलों के लिए प्रेरित करना और स्कूलों व समुदायों में खेलों की भागीदारी को बढ़ाना है, ताकि शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ जीवन कौशल, पोषण और लैंगिक समानता को भी प्रोत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान ने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली की आदत विकसित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की पहल उन बच्चों तक भी खेलों के अवसर पहुंचाती है जिन्हें सामान्य रूप से खेल सुविधाएं नहीं मिल पातीं। विशेष रूप से लड़कियों को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम के तहत बीते एक वर्ष में करीब 250 स्कूलों के एक लाख से अधिक छात्रों तक खेल गतिविधियां पहुंचाई गईं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और सहारनपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर और मुंगेर तथा झारखंड के रांची जिले के समुदायों में भी लगभग एक लाख बच्चों को इस पहल का लाभ मिला। इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, प्रशिक्षित कोचों द्वारा नियमित खेल सत्र आयोजित किए गए और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र और समुदाय के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस पहल से स्कूलों और समुदायों में बच्चों के बीच खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।

समापन समारोह दिल्ली के मयूर विहार स्थित सेंट मैरी स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरकार, खेल जगत और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ यूपी फुटबॉल टीम के कप्तान अभिषेक रावत, आईटीसी की प्रतिनिधि नुपुर अग्रवाल और अभिषेक बनर्जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button