उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद का मामला, 4 लोग गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेरठ रेफर किया गया। वहीं इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोहल्ला आदर्श नगर में घर के बाहर बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया था। मारपीट में एक पक्ष की हदिशा पुत्री बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के अनवर, जुल्फी, हैदर, अकरम और नदीम पर मारपीट का आरोप था। इस घटना में तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की है। घायल युवती का अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि जुल्फिकार, हैदर अली, अरकम अली और नसीम को गिरफ्तार कर लिया है।




