IGRS Ranking: जनशिकायतों के निस्तारण में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में अव्वल

IGRS Ranking: जनशिकायतों के निस्तारण में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में अव्वल
Gautam Buddh Nagar में जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के मामले में पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। Integrated Grievance Redressal System (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के आधार पर जारी रैंकिंग में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। खास बात यह रही कि जिले के सभी 27 थाने इस मूल्यांकन में पहले पायदान पर रहे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को फरवरी माह की मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें Gautam Buddh Nagar Police Commissionerate को प्रदेश में सर्वोच्च रैंक प्रदान की गई। इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस आयुक्त Laxmi Singh ने इस उपलब्धि पर आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाना प्रभारियों और ऑपरेटरों को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पुलिसकर्मियों की मेहनत, जिम्मेदारी और समयबद्ध कार्रवाई का परिणाम है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराते हैं। इन शिकायतों की प्रकृति के आधार पर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाता है। शिकायतों की नियमित निगरानी के लिए वह स्वयं भी समीक्षा करती हैं, ताकि किसी भी शिकायत के समाधान में देरी न हो।
उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने प्रत्येक शुक्रवार को शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। इस बैठक में लंबित मामलों और उनके समाधान की स्थिति पर चर्चा की जाती है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
लगातार निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई के कारण गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। फरवरी माह में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना पुलिस विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का सही और समय पर समाधान होने से लोगों का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बने रहने की अपील की।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई



