Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

CBSE Exam: प्रश्नपत्र के QR कोड से खुला यूट्यूब गाना, बोर्ड बोला– पेपर असली, सुरक्षा से समझौता नहीं

CBSE Exam: प्रश्नपत्र के QR कोड से खुला यूट्यूब गाना, बोर्ड बोला– पेपर असली, सुरक्षा से समझौता नहीं

Central Board of Secondary Education की ओर से आयोजित एप्लाइड मैथमेटिक्स की परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र के फ्रंट पेज पर दिए गए QR कोड को स्कैन करने पर YouTube खुल रहा है, जहां एक विदेशी गाना चलने लगता है। इस घटना के सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया और छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को आयोजित एप्लाइड मैथमेटिक्स के प्रश्नपत्र पर दिए गए QR कोड को स्कैन करने पर यूजर्स को सीधे Rick Astley के साल 1987 के मशहूर गाने Never Gonna Give You Up पर रीडायरेक्ट किया जा रहा था। इंटरनेट पर इस तरह के मजाक को “रिकरोल” मीम के नाम से जाना जाता है, जिसमें किसी लिंक को खोलने पर अचानक यही गाना चलने लगता है।

परीक्षा केंद्रों पर मौजूद कई शिक्षकों और छात्रों ने भी इस बात को नोटिस किया। सामान्यतः प्रश्नपत्रों में दिया गया QR कोड पेपर कोड और अन्य तकनीकी जानकारी की जांच के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन इस बार स्कैन करने पर यूट्यूब लिंक खुलने की वजह से कई लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए।

मामले के सामने आने के बाद Central Board of Secondary Education ने सफाई देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र पूरी तरह असली हैं और उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार का समझौता नहीं हुआ है। बोर्ड के अनुसार प्रश्नपत्रों में कई तरह के सुरक्षा फीचर शामिल होते हैं, जिनमें QR कोड भी एक हिस्सा है।

सीबीएसई ने यह भी कहा कि कुछ प्रश्नपत्र सेट में QR कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो लिंक खुलने की जानकारी सामने आई है, लेकिन इससे परीक्षा की गोपनीयता या सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है। बोर्ड ने आश्वासन दिया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें