Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Faridabad Vintage Rally: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विंटेज कार और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad vintage rally, Vipul Goyal flags off rally, heritage motoring club India event,

Faridabad Vintage Rally: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विंटेज कार और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में शहर के जाने-माने निजी अस्पताल के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से शहर की पहली 15 किलोमीटर विंटेज कार और बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 50 से अधिक विंटेज कारें और मोटरसाइकिलों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने स्वयं विंटेज कार की सवारी भी की।

विपुल गोयल ने कहा कि पुरानी कारों को संभालना एक बच्चे की तरह देखभाल करने जैसा होता है, ठीक उसी तरह हमें अपने बुजुर्गों की देखभाल करनी चाहिए ताकि वे भी भविष्य में उज्जवल और सम्मानित बने रहें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम अपनी विरासत, इतिहास और अपने बुजुर्गों को अच्छे तरीके से संभालेंगे तो वे भविष्य में भी गौरव और प्रेरणा का काम करेंगे।

इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल बादशाह खान के विस्तार की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में 200 बेड वाले अस्पताल को 400 बेड में बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और सभी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही हार्ट सेंटर भी सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

विपुल गोयल ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाजपेई जी से सीख लेनी चाहिए और देश और विदेश के लिए बीजेपी के विजन की सराहना करनी चाहिए। विपक्ष को केवल आलोचना और निंदा करने के बजाय अच्छे कामों की प्रशंसा करनी चाहिए।

इस मौके पर दिल्ली के कलीम खान ने 107 साल पुरानी अपनी गाड़ी भी रैली में प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की एकमात्र गाड़ी है जो आज भी सड़क पर चल रही है। उन्होंने इस गाड़ी से कई लंबी यात्राएं की हैं और इसे पूरी तरह संभालकर रखा है। फरीदाबाद के नगर निगम कमिश्नर धरेंदर खटगड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें ऑटोमोबाइल सेक्टर के इतिहास और वर्तमान विकास को समझने का अवसर देते हैं।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें