Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : खुले नाले में गिरने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Hapur News : हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सपनावत में खुले नाले में गिरने से ढाई साल की मासूम बच्ची सिद्धि की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के पिता पहले ही ग्राम प्रधान से नाले को ढकने की शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब पिता ने मुख्यमंत्री से मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई और नाले को जल्द ढकवाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला दो दिन पुराना है। गांव निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने काफी समय से एक खुला नाला है। नाले के आसपास उनकी ढाई वर्षीय पुत्री सिद्धि और पड़ोस के बच्चे अक्सर खेलते रहते थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे सिद्धि पड़ोस के बच्चों के साथ नाले के पास खेल रही थी। खेलते समय वह अचानक नाले में गिर गई, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चल सका।

कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। परिवार और ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। घंटों तलाश के बाद लोग नाले के पास पहुंचे तो बच्ची नाले के पानी में दिखाई दी। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत नाले में उतर गए और किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां काजल, दादा रामअवतार, दादी गुड्डी देवी, बड़े भाई कपिल और भाभी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरव कुमार का कहना है कि नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है और वह कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से इसकी मरम्मत कराकर ढकवाने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि नाला ढका होता तो उनकी पुत्री के साथ यह हादसा नहीं होता।

घटना के बाद गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई और नाले को जल्द ढकवाने की मांग की है। बच्ची की मौत से गांव में भी आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान राहुल राणा का कहना है कि नाला करीब दस वर्ष पुराना है और इसकी समय-समय पर सफाई कराई जाती रहती है। उन्होंने बताया कि उन्हें बच्ची की मौत की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें