राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर हापुड़ में जश्न, सड़कों पर उतरे लोग

Hapur News : टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर कप अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद हापुड़ शहर में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही टीम इंडिया की जीत की खबर फैली, लोग सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।

रेलवे रोड और आसपास के इलाकों में देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

भारत की इस बड़ी जीत ने शहरवासियों को गर्व से भर दिया और पूरा हापुड़ जश्न में डूबा नजर आया। लोग तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाते रहे।

Related Articles

Back to top button