हिमाचल प्रदेशराज्य

Himachal Pradesh: शिमला में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

Himachal Pradesh: शिमला में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने अपने-अपने संदेश में प्रदेश में खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने की कामना की है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि होली का यह पावन अवसर प्रदेशवासियों के जीवन में नए रंग भरेगा और सभी के बीच आपसी सद्भाव को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली ऐसा उत्सव है जिसे हर संप्रदाय और धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और उल्लास लेकर आए।

दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली को आपसी प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए तथा सभी के जीवन में सुख-शांति स्थापित हो।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button