Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ghaziabad Encounter: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का एक लाख का इनामी आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Ghaziabad encounter news, Loni police action

Ghaziabad Encounter: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का एक लाख का इनामी आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा एक लाख रुपये का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। लोनी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान जीशान के रूप में हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ। बाद में लोनी थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह सोलंकी ने पुष्टि की कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू, एक अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर चाकू से कई वार किए थे। यह हमला उस समय हुआ जब वे गाजियाबाद स्थित अली गार्डन इलाके में अपने कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के बाद मौजूद थे। गंभीर रूप से घायल सलीम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के अनुसार सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म से जुड़े कथित विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में रहे थे। घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पीड़ित के बेटे उस्मान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में इस हमले में सात लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। जिन नामों का खुलासा हुआ उनमें कथित तौर पर एआईएमआईएम से जुड़े अजगर, अशरफ, शाहरुख, सोनू और भाटी बिल्डर सहित अन्य शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं और दिल्ली व गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए साजिश के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें