ट्रेंडिंगउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : अखिलेश के ऑफर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, बोले– हताशा में दे रहे बयान

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम को 100 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री बनाने के ऑफर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की ‘दुकान बंद हो चुकी है’ और इसी हताशा में वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

शुक्रवार को पंकज चौधरी बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति समाप्त हो चुकी है और अब प्रदेश में केवल विकास की राजनीति हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकार दिया है।

सीबीआई कोर्ट द्वारा कथित शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह न्यायालय का निर्णय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालतें साक्ष्यों के आधार पर फैसले सुनाती हैं और इसमें भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुलंदशहर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 19 जिलों के संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, राज्य मंत्री बृजेश सिंह, बलदेव सिंह औलख, कपिल देव अग्रवाल, नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज, प्रदीप चौधरी और देवेंद्र सिंह लोधी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button