Himachal Pradesh Update: मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये तक के सभी बिलों की अदायगी के दिए निर्देश

Himachal Pradesh Update: मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये तक के सभी बिलों की अदायगी के दिए निर्देश

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD), जल शक्ति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।

वित्त विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि जल्द ही विभिन्न ठेकेदारों को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम छोटे और मध्यम ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय दबाव को कम करने के साथ-साथ पूरे राज्य में चल रहे विकास कार्यों को सुचारु और निरंतर रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि समय पर भुगतान सुनिश्चित करने से न केवल ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि राज्य में नई परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की गति भी बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी लंबित बिलों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, जिससे विकास कार्यों में कोई अवरोध न आए और राज्य के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं समय पर मिलती रहें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img