Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग के प्रयास मामले में आरोपी शुभम भाटी को जमानत

Hapur News : सपा सरकार में मनोरंजन कर मंत्री रहे और वर्तमान में भाजपा नेता मदन चौहान पर फायरिंग के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम भाटी को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई है। मंगलवार को जिला जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

आरोपी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि अदालत में जमानत अर्जी पर विस्तृत बहस हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से जमानत का कड़ा विरोध किया गया, लेकिन सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने शुभम भाटी की जमानत मंजूर कर ली।

मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में दर्ज कराया गया था। पूर्व मंत्री मदन चौहान ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया था कि नौ फरवरी की रात वह गांव हिरनपुरा से एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ गनर और निजी सहायक भी मौजूद थे। आरोप है कि रास्ते में एक लग्जरी कार के पास खड़े तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।

पूर्व मंत्री के अनुसार एक युवक ने उनकी कार के शीशे पर पिस्टल रखकर ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नहीं चल सकी। गनर द्वारा चेतावनी दिए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शुभम भाटी और राजीव नगर निवासी शिवम लोधी को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम भाटी को अदालत से जमानत मिल गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें