Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मिठाई की दुकान पर कहासुनी के बाद फायरिंग, बीच-बचाव करने आया युवक घायल

Hapur News : हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हृदयपुर में सोमवार को एक मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मिठाई की दुकान पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें बीच-बचाव करने आए एक युवक को गोली लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार सोमवार को गांव की एक मिठाई की दुकान पर जुनैद और उबैद आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी अतीकुर्रहमान वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में मामला सामान्य बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अतीकुर्रहमान ने अपने साथी उस्मान उर्फ पहलवान को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर जुनैद और उबैद पर फायरिंग कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

फायरिंग के दौरान जुनैद और उसके भाई उबैद को बचाने के लिए आगे आए संजय के पुत्र देव कुमार के कंधे में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार देव कुमार की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान और थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि नामजद आरोपी अतीकुर्रहमान और उस्मान उर्फ पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी घटना के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति बनी हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। फायरिंग के कारणों, इस्तेमाल किए गए हथियार और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल जारी है। अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें