Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

उत्तर प्रदेश : बंद फाटक के नीचे से निकले वाहन, पुरबिया एक्सप्रेस के इमरजेंसी ब्रेक से टला बड़ा हादसा

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में लापरवाही और जल्दबाजी के चलते सोमवार एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। नगर के स्याना रोड स्थित रेलवे फाटक पर बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालकर ट्रैक पार कर रहे बाइक, मोपेड और ई-रिक्शा सवार अचानक दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पुरबिया एक्सप्रेस के सामने आ गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ट्रेन चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे पांच लोगों की जान जाते-जाते बच गई।

घटना सोमवार की है जब फाटक बंद कर दिया गया था। क्योंकि पूर्वांचल की दिशा में जा रही पुरबिया एक्सप्रेस को वहां से गुजरना था। चेतावनी के बावजूद दोपहिया और ई-रिक्शा सवार बंद फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान ट्रेन की तेज आवाज और लगातार बज रहे हॉर्न से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही ट्रेन मोड़ से फाटक के पास पहुंची, चालक ने ट्रैक पर लोगों को देखकर सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन कुछ दूरी पहले ही रुक गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद फाटक के दोनों ओर खड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने लापरवाही बरतने वालों को मौके पर ही खरी-खोटी सुनाई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कुछ लोगों से पूछताछ के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आरपीएफ चौकी इंचार्ज केशर सिंह ने बताया कि एक ई-रिक्शा ने पहले बूम में टक्कर मार दी थी, जिसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार फाटक के नीचे से बाइक निकालने लगा। तभी ट्रेन को रोकना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचकर बाइक सवार को पकड़ लिया गया और ई-रिक्शा चालक की तलाश जारी है।

घटना के बाद कुछ देर रुकने के पश्चात ट्रेन को पुनः रवाना कर दिया गया, जिससे रेल यातायात अधिक प्रभावित नहीं हुआ। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से फाटक पर सख्ती बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से होने वाले हादसों को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें