Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

New Delhi : दिल्ली की सड़कों का होगा कायाकल्प, सीएम रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी

New Delhi : दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, समतल और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802.18 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क सुधार परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत उन्नत तकनीक के जरिए राजधानी की 241 से अधिक प्रमुख सड़कों का पुनर्विकास किया जाएगा। करीब 400 किलोमीटर लंबी सड़कों को ‘वॉल-टू-वॉल कारपेटिंग’ मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, ताकि सड़क निर्माण का काम पूरी चौड़ाई में समान गुणवत्ता के साथ पूरा हो और अधूरापन न रहे।

परियोजना में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कुल लागत में से 643.36 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से प्राप्त होंगे, जबकि 158.82 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार वहन करेगी। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा 45 से अधिक विधानसभाओं में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक पर न्यूनतम असर पड़े। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि साल के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अक्सर सड़कों पर केवल बीच का हिस्सा ठीक किया जाता है या गड्ढों पर पैचवर्क कर दिया जाता है, जिससे कुछ समय बाद सड़क फिर खराब हो जाती है। नई प्रणाली में पूरी सड़क को एक समान रूप से तैयार किया जाएगा, जिससे उसकी मजबूती और आयु दोनों बढ़ेंगी। पूरी चौड़ाई में समतल और सीलबंद सतह बनने से धूल और वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। टूटी सड़कों से उड़ने वाले बारीक कण प्रदूषण बढ़ाते हैं, जिन्हें नियंत्रित करने में यह मॉडल सहायक होगा।

परियोजना के तहत बेस लेयर की जांच, आवश्यकतानुसार सुदृढ़ीकरण, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और अंतिम कारपेटिंग जैसे सभी चरण तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएंगे। इससे बरसात में जलभराव की समस्या कम होगी और सड़कें अधिक समय तक सुरक्षित रहेंगी। पिछले वर्ष भी इसी तकनीक से करीब 150 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया गया था।

जिन प्रमुख सड़कों का पुनर्विकास किया जाएगा, उनमें अगस्त क्रांति मार्ग, आउटर रिंग रोड, राव तुला राम मार्ग, कापससहेड़ा-बिजवासन रोड, नजफगढ़-झाड़ौदा रोड, कालकाजी का कैप्टन गौड़ मार्ग, ग्रेटर कैलाश का लाला लाजपत राय मार्ग, रोहिणी का डॉ. के.एन. काटजू मार्ग, चांदनी चौक का शामनाथ मार्ग, करोल बाग का डीबी गुप्ता रोड, शाहदरा का ईएसआई अस्पताल रोड, सीमापुरी का तांगा स्टैंड रोड, प्रीत विहार रोड, पटपड़गंज रोड, खिचड़ीपुर रोड, खुदीराम बोस रोड, खजूरी फ्लाईओवर, गोकलपुरी फ्लाईओवर, जीरो पुस्ता रोड, सीलमपुर रोड और लोनी रोड सहित विभिन्न इलाकों की कुल 241 से अधिक सड़कें शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि मजबूत और टिकाऊ सड़कें किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती हैं। इस व्यापक सड़क पुनर्विकास अभियान से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि दिल्ली की समग्र छवि और शहरी ढांचे को भी नई मजबूती मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें