Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, निजी बस की टक्कर से चालक की मौत, छह यात्री गंभीर घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-09 स्थित पुराने हाईवे पर गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित निजी बस ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव उपैड़ा निवासी धर्मपाल नोएडा की एक निजी कंपनी में बस चालक के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार देर रात वह कंपनी के करीब 50 कर्मचारियों को लेकर हापुड़ की ओर लौट रहा था। रास्ते में लगभग 42 कर्मचारियों को उनके गंतव्य पर उतारने के बाद वह शेष छह यात्रियों को लेकर गांव शाहपुर जट्ट की ओर जा रहा था। जैसे ही बस उपैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंची, उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक लेन बदलते हुए बस की दिशा में कट मार दिया, जिससे पीछे से आ रही बस ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी।

हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारण दिल्ली-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मृतक चालक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें