Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : वैलेंटाइन डे हापुड़ में पति-प्रेमी में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Hapur News : वैलेंटाइन डे के दिन मेरठ रोड फ्लाईओवर के पास उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाइक पर जा रही एक महिला को उसके पति ने रोक लिया। महिला अपने कथित प्रेमी के साथ बाइक पर सवार थी। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति आपा खो बैठा और बीच सड़क पर ही दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बीच सड़क पर हो रही मारपीट के कारण यातायात प्रभावित हो गया और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान महिला भी अपने प्रेमी के पक्ष में खड़ी नजर आई और विवाद ने और तूल पकड़ लिया। वहां मौजूद कई लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस के अनुसार, हापुड़ निवासी पति को अपनी पत्नी पर पिछले कुछ समय से शक था। वैलेंटाइन डे की सुबह जब पत्नी घर से तैयार होकर निकली तो पति ने उसका पीछा किया। महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक से मेरठ रोड फ्लाईओवर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से पहुंचे पति ने उन्हें रोक लिया और विवाद शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। साथ ही दोनों पक्षों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें