Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Encroachment Drive: नोएडा प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, 18 स्थानों पर व्यापक कार्रवाई

Noida Encroachment Drive: नोएडा प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, 18 स्थानों पर व्यापक कार्रवाई

नोएडा। शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीमों ने वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख मार्गों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 18 स्थानों से अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले और पटरी दुकानों को हटाया गया।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध वेंडर्स और अस्थायी अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल, फोन कॉल और अन्य शिकायत प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों ने फुटपाथों पर कब्जे, सड़कों के किनारे अवैध दुकानों और यातायात बाधित होने की समस्याओं की जानकारी दी थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर अतिक्रमण उन्मूलन दल ने विशेष अभियान चलाया।

गुरुवार को जिन प्रमुख क्षेत्रों में कार्रवाई की गई, उनमें सेक्टर-44, 45, 62, 66, 67, 68, 70, 121, एमपी-3 मार्ग, एफएनजी मार्ग, फेस-2, सेक्टर-80, 81, नगला चरणदास टी-पॉइंट, सेक्टर-87 (केंट रोड), सेक्टर-108 का वाणिज्यिक भूखंड, सेक्टर-135 और सेक्टर-150 शामिल रहे। इन स्थानों पर सड़क किनारे लगे ठेले, अवैध रूप से बनाई गई अस्थायी दुकानें और अन्य अवरोध हटाकर मार्ग को साफ कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी और पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही थी। अभियान के दौरान संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। प्राधिकरण की टीमों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि आगे भी प्रतिदिन नियमित रूप से चलाया जाएगा। शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुचारु यातायात वाला बनाए रखने के लिए सख्ती बरती जाएगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अतिक्रमण की सूचना संबंधित विभाग को दें और सार्वजनिक स्थानों को मुक्त रखने में सहयोग करें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें