राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Minor Kidnapping Case: सोसाइटी गेट से थार गाड़ी में किशोरी का अपहरण, आरोपी फरार

Noida Minor Kidnapping Case: सोसाइटी गेट से थार गाड़ी में किशोरी का अपहरण, आरोपी फरार

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक जबरन उसकी 16 वर्षीय बेटी को थार गाड़ी में अगवा कर ले गया। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

पीड़िता की मां ने सेक्टर-113 थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हाइड पार्क सोसाइटी में रहती हैं। उनका आरोप है कि बरौला निवासी प्रिंस कश्यप बीते कई महीनों से उनकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान कर रहा था। परिवार की ओर से कई बार आपत्ति जताने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

महिला के अनुसार, बीते शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी प्रिंस कश्यप सोसाइटी के गेट नंबर तीन पर पहुंचा और वहां मौजूद उनकी नाबालिग बेटी को जबरन अपनी थार गाड़ी में बैठाकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि इससे पहले भी वह दो बार किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा चुका है, लेकिन हर बार किसी तरह वह घर लौट आई थी।

इस बार अचानक हुए अपहरण के बाद से परिजन बेहद चिंतित हैं। पीड़िता की मां ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-113 थाना पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो संभावित ठिकानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही एक अन्य टीम आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button