Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता, 45 लाख रुपये कीमत के 164 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। बुलंदशहर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लगभग 45 लाख रुपये कीमत के 164 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सभी मोबाइल देश के अलग अलग हिस्सों से तकनीकी सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए। मोबाइल वापस मिलने के बाद उनके असली मालिकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार मिल रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों को लगाया गया जिन्होंने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया।

बरामद किए गए मोबाइल फोनों में एक आईफोन 17 प्रो मैक्स भी शामिल है जो बेंगलुरु से बरामद किया गया है। बताया गया कि यह मोबाइल एसएसपी के एक रिश्तेदार का था जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेच दिया गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उस मोबाइल को ट्रेस करते हुए सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी बरामद मोबाइल फोन को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया है। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस पूरे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने सबसे अधिक 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें