Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : यूजीसी बिल के विरोध में अनशन पर बैठे संतों को राष्ट्रीय सैनिक संस्था का समर्थन

Hapur News : राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डासना मंदिर पहुंचकर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद जी महाराज और डॉ. उदिता त्यागी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी बिल के विरोध में सातवें दिन अनशन पर बैठे दोनों संतों को अपना समर्थन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि आप दोनों को आज अनशन समाप्त करना चाहिए क्योंकि समाज को आपकी अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था तन मन धन से आपके साथ खड़ी है और सरकार को हर हाल में यह यूजीसी कानून वापस लेना होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला सचिव प्राची खुल्लर, दिल्ली एनसीआर महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष मोनिका मनौचा, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरूण ध्यानी, जिला सचिव गौरव त्यागी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला संरक्षक शंशाक मुनि, गायत्री परिवार से सुधीर त्यागी सहित अनेक प्रशासनिक सदस्य और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से राधेलाल त्यागी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत से पवन त्यागी, कन्हैया लाल, टीटू त्यागी, विश्व हिन्दू परिषद से दीपक त्यागी तथा त्यागी समाज हापुड़ के सैकड़ों महिला और पुरुषों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक समर्थन प्रदान किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें